संतकबीरनगर, दिसम्बर 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड बघौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत परदेशवा में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां की हर जन सुविधा बदहाली का शिकार है। ग्रामीण व राहगीर यहां की सड़क से लेकर नालियां तक टूट जाने का दंश भुगत रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में बना सामुदायिक शौचालय भी बदहाली का शिकार है। गांव में पानी की निकासी के लिए कुछ नालों का निर्माण कुछ हुआ है। नालियां गंदगी से जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं की गई। इन सब का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।गांव के बीच से सड़क गुजरी है। यह सड़क जगह-जगह टूट गई है। बदहाल सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए जाते हैं। इस सड़क की मरम्मत कराया जाना काफी जरूरी है। सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क के आदेश का पालन यहां की सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.