बलरामपुर, दिसम्बर 31 -- महराजगंज। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दांदव में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। गांव की नालियों में गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्राम पंचायत दांदव निवासी इरफान मुर्तजा व शमशाद ने ग्राम पंचायत सचिव को अवगत कराते हुए गांव में नियमित सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन से भी हस्तक्षेप की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.