सहारनपुर, अगस्त 6 -- सहारनपुर नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित वर्जिन लैंड सिक्योरिटी समिट 2025 में सहारनपुर की ग्राम पंचायत थरोली के संदीप चौधरी को जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उड़ीसा सरकार के उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह ने प्रदान किया। कार्यक्रम में कृषि एवं पंचायती राज मंत्रियों सहित देशभर के कृषि वैज्ञानिक और नीति निर्माता उपस्थित रहे। सम्मान मिलने के बाद संदीप चौधरी ने इसे पूरे गांव की उपलब्धि बताया। उन्होंने ग्राम प्रधान श्रीमती रीटा चौधरी के मार्गदर्शन को इसका श्रेय दिया। कार्यक्रम में उन्होंने माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह और तिरंगा झंडा भी भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.