चंदौली, फरवरी 6 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित ग्राम प्रधान और सचिवों के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण का गुरुवार को दूसरा दिन था। इसमें ग्राम पंचायतों के सतत विकास लक्ष्यों के लिए निर्धारित नौ थीमों में से तीसरी थीम बाल हितैषी गांव और चौथी थीम पर्याप्त जल युक्त गांव पर चर्चा की गई। साथ ही इनके बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान डीपीआरसी के सह प्रबंधक सुनील सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण सतत विकास लक्ष्यों के 9 थीमों में से तीसरी और चौथी थीम पर आधारित है। वही प्रशिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत को बाल हितैषी गांव बनाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई की विधियां, वाटरशेड प्रबंधन और सामुदायिक श्रम योगदान क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइप, पानी की टंकी आदि की त्वरित मरम्मत प्रतिस्थापन जल स्रोतों केन्द्रों के आस-प...