चक्रधरपुर, मार्च 20 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार एवं जेआईटीएम स्कील्स द्वारा दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जहां पहले दिन स्थायी समितियों के अध्यक्ष, मुखिया एवं उपमुखिया शामिल हुए। प्रशिक्षण में केरा, सुरबुड़ा, पदमपुर, हथिया, चंद्री समेत 12 पंचायत के मुखिया, अध्यक्ष, उपमुखिया शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर विजय कुमार महतो, पूजा गुप्ता, अजय कुमार भारती, राहुल सिंह तथा मोहम्मद आरीफ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जहां बताया गया कि ग्राम पंचायत में स्थायी समिति अपने कार्यों तथा कर्तव्यों के निर्वाह्न के लिए सात स्थायी समितियां गठित कर सकेंगे। ऐसी समितियां ग्राम पंचायत के सामान्य नियंत्रण के अधीन होगी और ऐसी समितियां शक्तियों का प्रयोग करेगी जो ग्राम पंचायत द्वारा उनको सौंपी जाए। सात समितियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.