रांची, जुलाई 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विकास के मद में सभी ग्राम पंचायत को राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई। केंद्रीय गृह मंत्री एवं झारखंड के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में संगठन के अध्यक्ष सोमा उरांव ने लिखा है कि पिछले डेढ़ साल से 15 वें वित्त मद से राशि नहीं मिलने से पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप है। केंद्र सरकार से ग्राम पंचायत स्तर पर राशि नहीं भेजे जाने से बुनियादी सुविधा के विस्तार पर व्यापक असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था में मुखिया का अधिकार भी छिना जा रहा है। मुखिया को चेक के जरिए फिर से भुगतान करने व दो स्तर पर राशि खर्च करने का अधिकार देने की मांग भी सरकार से की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.