बुलंदशहर, अगस्त 31 -- क्षेत्र के उदयगढी में ग्राम पंचायत की जमीन पर दुकानें बनवाने को लेकर ग्रामीणों और विश्व हिंदू महासंघ ने विरोध किया है। लोगों की मांग है कि यहां पूर्व की तरह मंदिर और खाली जगह पर बारातघर या धर्मशाला का निर्माण कराया जाए। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं धर्माचार्य बुलंदशहर लवकुश भरद्वाज शास्त्री ने मामले में डिबाई उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप अवैध निर्माण रोकने और पुराना मंदिर का पुनः निर्माण एवं बारातघर या धर्मशाला निर्माण कराने की मांग की है। शनिवार को इस स्थान पर ग्रामीणों ने एकत्रित कर पूजा अर्चना कर और प्रसाद वितरण किया। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लव कुश भरद्वाज शास्त्री ने कहा कि अगर मंदिर निर्माण नहीं हुआ तो दम से लेकर मुख्यमंत्री तक बात की जाएगी। उधर, ग्राम प्रधान ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.