लखनऊ, जुलाई 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश के गांवों में हरियाली को बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाया है। अब सभी ग्राम पंचायतों में हर महीने तीसरे शुक्रवार को ग्रीन चौपाल लगाई जाएगी। तीसरे शुक्रवार को अवकाश होने की स्थिति पर इसे अगले दिन आयोजित किया जाएगा। आम लोगों की पर्यावरण संरक्षण के प्रति भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार की ओर से यह पहल की जा रही है। अच्छा कार्य करने वाली प्रगतिशील ग्रीन चौपाल को राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि ग्राम चौपाल के माध्यम से हर गांव को हरित गांव के रूप में विकसित किया जाए। ग्रीन चौपाल में ग्राम प्रधान को अध्यक्ष बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत सचिव संयोजक होंगे और किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.