बिजनौर, दिसम्बर 16 -- कोतवाली देहात क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। एक सामाजिक संस्था ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। सामाजिक संस्था एकता सेवा सोसायटी ने कहा कि ब्लॉक कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत समसपुर सद्दो में ग्राम सचिव सलवेंदर द्वारा नियमों को दरकिनार कर भुगतान किया गया। आरोप है कि यहां 48,559 रुपये का भुगतान जावेद नामक व्यक्ति के नाम अपलोड किया गया, जबकि संबंधित बिल देवेंद्र आर्ट सर्विस का दर्शाया गया है। भुगतान और बिल के नाम में स्पष्ट रूप से गड़बड़ी की गई। ग्राम पंचायत असलमपुर भूलन में मात्र 4,000 रुपये के टेंडर में प्रस्ताव की कॉपी लगाकर औपचारिकताएं पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.