लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता कृषि विभाग के विशेषज्ञ किसानों को बेहतर ढंग से खेती करने के लिए मदद करेंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाएं 12 से 29 दिसंबर लगाई जाएंगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों का आह्वान किया कि वे इस पाठशाला में बढ़ आएं। कार्यक्रम में एफपीओ व जनप्रतिनिधियों भी आएंगे। कार्यक्रम के लिए पैक्स सोसाइटी, किसान कल्याण केंद्र व प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया जाएगा। किसान पाठशाला में 80 से 100 किसानों को रोजाना बुलाने का लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...