सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- चांदा, संवाददाता। विकासखण्ड प्रतापपुर कमैचा के समस्त ग्राम सभाओं में हुए सोशल ऑडिट की विस्तृत जानकारी एकत्रित करने के उद्देश्य से सोशल ऑडिट एग्जिट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्लॉक सभागार में जिला विकास अधिकारी गजेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सोशल ऑडिट की समीक्षा कर जानकारी एकत्रित की गई। सोशल ऑडिट निदेशालय द्वारा जारी कैलेंडर एवं जिला अधिकारी द्वारा अनुमोदित रोस्टर के अनुसार सोशल ऑडिट इकाई सुलतानपुर द्वारा नामित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन एवं उनकी टीम द्वारा विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में अभिलेख सत्यापन, भौतिक सत्यापन एवं ग्राम सभा की खुली बैठक के उपरांत पाई गई कमियों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सभी स्टेक होल्डर ने अपनी-अपनी बात रखी। जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र ...