शामली, दिसम्बर 23 -- अपर जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद शामली की समस्त तहसीलों व विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है। नामावली की प्रतियां सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय तथा घोषित ग्राम पंचायत कार्यालयों में निरीक्षण हेतु उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति कार्यालय समय में नामावली का अवलोकन कर सकता है। नाम जोड़ने, संशोधन अथवा आपत्ति के लिए संबंधित व्यक्ति 30 दिसंबर तक प्रपत्र 2, 3 या 4 में दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.