इटावा औरैया, दिसम्बर 5 -- इटावा, संवाददाता। आनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना देकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह एलान भी किया कि यदि उनकी समस्या का निस्तारण नही किया गया तो 10 दिसम्बर से बाइक छोड़कर साइकिल से काम करेगे। इसके बाद भी उनकी नही सुनी गई तो 15 दिसम्बर को अपने डोंगल जमा करके कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। इन अधिकारियों ने 1 दिसम्बर से 4 दिसम्बर तक काली पट्टी बांधकर काम किया। शुक्रवार को ही सभी सरकारी व्हाटसएप ग्रुपों को भी छोड़ दिया। यह अधिकारी ग्राम पंचायत सचिवों के रुप में काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों का प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आंदोलन चल रहा है। इसके पांचवे दिन कर्मचारियों ने सभी ब्लॉक मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.