मुंगेर, जनवरी 28 -- असरगंज, निज संवाददाता। नारायणपुर में सोमवार को कुल देवता शोखा शंभूनाथ बाबा मणिराम का वार्षिकोत्सव पूजन भक्तिपूर्ण माहौल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बाबा मणिराम की विशेष पूजा अर्चना पंडित रधु झा एवं यजमान कैलाश प्रसाद सिंह और शिक्षक मदन कुमार सिंह ने विधि- विधान से किया। मंदिर प्रांगण में बाबा मणिराम की पूजा अर्चना एवं दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक लगी रही। बाबा मणिराम की जयकारा से मंदिर प्रांगण शाम तक गूंजता रहा। आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ भक्ति भावपूर्ण माहोल में कार्यक्रम का समापन किया गया। पूजनोत्सव को सफल बनाने में दानी प्रसाद सिंह, विभाष प्रसाद सिंह, बाजू सिंह, राजू सिंह थे। दो दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव के दौरान गांव में भक्ति भावपूर्ण उत्सवी माहोल बना रहा। बाबा मणिराम नारायणपुर ग्रा...