उन्नाव, फरवरी 7 -- औरास, संवाददाता। शासन की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियांवयन व ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत वैरी में चौपाल लगाई गई। जिसमें सीडीओ ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनी। सीडीओ कृतिराज से ग्रामीणों ने पेंशन न आने की शिकायत करते हुए बताया कि ब्लॉक के कई चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक कई महिलाओं की पेंशन नहीं आई है। इस पर सीडीओ ने विभाग के अधिकारियों से पात्र लोगो को प्राथमिकता के तौर पर पेंशन जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने आवास, खाद आदि न मिलने की शिकायत की। जिस पर सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित करने के आदेश दिए। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी दीप शिखा, एडीओ पंचायत शिवशंकर सिंह, प्रतीक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.