बाराबंकी, मई 30 -- रामनगर। ग्राम पंचायत बरियारपुर व अगानपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीओ जितेंद्र कुमार ने पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याए सुनी व सरकारी योजनाओ की जानकारी दी। कहा कि विकास खंड स्तर पर स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनसे जुड़कर महिलाए आर्थिक तरक्की करें। इसी के साथ व्यक्तिगत शौचालय स्कीम के तहत आन लाइन आवेदन कर सकते है। एडीओ कृषि डा दल जीत सिंह, एडीओ पंचायत ऋषभ शुक्ला, अंकज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.