शामली, फरवरी 7 -- शनिवार को क्षेत्र के गांव गोहरनी स्थित पीएम श्री विद्यालय परिसर में आयोजित ग्राम चौपाल में डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम चौपाल के दौरान जल निगम, राशन, पेंशन, आवास, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें ग्रामीणों द्वारा रखी गईं। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चौपाल को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि ग्राम गोहरनी अब शहर की तरह विकसित होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक उनके कार्यालय में आकर अपनी बात रख सकते हैं। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए प्रेम चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.