मिर्जापुर, मार्च 28 -- हलिया। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बरया और बडौहा गांव में एडीओ एसटी मनोहरलाल ने शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण का भरोसा दिया। चौपाल में पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय की मांग ग्रामीणों की मांग कमोबेश दोनों ग्राम पंचायत में सामने आईं। एडीओ एसटी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जिसमें पेंशन, आवास, किसान सम्मान निधि न मिलने, शौचालय की मांग ग्रामीणों ने रखी। मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ग्रामीणों को आनलाइन आवेदन करने की जानकारी दी ह। इसके बाद ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.