लखनऊ, नवम्बर 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। ग्राम चौपालों में अब तक 5 लाख 85 हजार से ज्यादा समस्याओं का निपटारा किया जा चुका है। ग्राम्य विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक प्रदेश में एक लाख 73 हजार से ज्यादा ग्राम चौपाल लगाई जा चुकी हैं। बीते शुक्रवार को 1295 ग्राम पंचायतों का आयोजन हुआ था। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर हर विकास खंड की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार को ग्राम चौपालों का आयोजन होता है। इसमें लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निपटारा किया जाता है। बीते शुक्रवार को सभी ग्राम चौपालों में 2862 मामलों का निपटारा किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...