शामली, फरवरी 7 -- अग्राम गढ़ी दौलत में जलभराव की समस्या: हिंदू परिवारों की परेशानी, प्रधान पर लगे गंभीर आरो क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों, खासकर अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों की शिकायत है कि नटो वाली गली में गंदा पानी घरों और रास्तों में भर रहा है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गांव की लगभग 95 प्रतिशत आबादी मुस्लिम होने के कारण स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रभावित परिवारों ने एक लिखित शिकायत में बताया है कि गांव के 17 घरों और मुख्य रास्तों में काफी समय से गंदा पानी जमा रहता है। बच्चों और परिवारजनों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान जो मुस्लिम समुदाय से हैं। इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और पहले की शिकायतों प...