पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय के महानंदा सभागार में ग्राम कचहरी, जुवेनाइल एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें इन मामलों में केस हैंडल करने के तौर-तरीकों से पूर्णिया एवं किशनगंज जिले के पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना से आए रिटायर एडीजे चंद्रमा सिंह एवं पूर्णिया के आईजी विवेकानंद ने किया। बतौर एक्सपर्ट रिटायर एडीजे ने पुलिस पदाधिकारियों को ग्राम कचहरी, कटिहार के सीडब्ल्यूसी चेयरमैन राजेश कुमार ने जुवेनाइल एवं फारूक आलम ने पॉक्सो एक्ट के मामलों में पुलिस पदाधिकारियों के कर्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की। ग्राम कचहरी के मामले में सरपंचों के अधिकार, कर्तव्य एवं कानूनी भूमिका से पुलिस पदाधिकारी अवगत हुए। जबकि जुबेनाइल एवं पोक्सो एक्ट के म...