हल्द्वानी, अगस्त 24 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मोटर मार्ग की स्वीकृति की मांग की। जानकारी देते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल में कई गांव मोटर मार्ग से वंचित हैं। कई गावों में मोटर मार्ग का चौड़ीकरण, डामरीकरण, पुलों का निर्माण कार्य होना है। कहा कि अमजड़ मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण, पुट गांव में मोटर मार्ग पर डामरीकरण, भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों के नव निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई चार के तहत डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गईं हैं। जिसकी स्वीकृति होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.