चित्रकूट, जनवरी 7 -- चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में संचालित पीएचडी पाठ्यक्रम सत्र का दीक्षारंभ पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं के साथ हुआ। कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने शोध की गुणवत्ता, महत्व एवं उसकी सामाजिक उपादेयता पर जोर दिया। कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शोध परिणाम के नियमित अध्ययन के साथ व्यवस्थित रिसर्च किया जाए। कुलगुरु ने कहा कि शोधार्थी को रुचिपूर्वक विषय सामग्री का अध्ययन और शोध प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। शोध निदेशालय के निदेशक प्रो सुधाकर मिश्रा ने रिसर्च वर्क की कक्षाओं, समय सारणी और संलग्न शिक्षको के विषय में जानकारी दी। कहा कि रिसर्च वर्क के तहत रिसर्च मैथोडॉलोजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, रिसर्च पब्लिकेशन एवं इथिक्स की कक्षाएं समय सारणी के अनुसार नियमित रूप संचालित होगी। जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.