चित्रकूट, फरवरी 7 -- चित्रकूट। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत् शिक्षा केन्द्र से संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी की गई है। सहायक कुलसचिव संतोष राजपूत ने बताया कि सत्र 2025-26 द्वितीय चक्र जनवरी-दिसंबर में संचालित दूरवर्ती पाठ्यक्रमों में एमपी ऑनलाइन के माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि को विस्तारित किया गया है। बताया कि दूरवर्ती पाठ्यक्रमों के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पाठ्यक्रम/परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 28 फरवरी की गई है। कल से कार्डधारकों को बंटेगा राशन चित्रकूट। डीएसओ कमल नयन सिंह ने बताया कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत माह फरवरी का आवंटित खाद्यान्न का आठ फरवरी से वितरण शुरु होगा। वितरण की...