अलीगढ़, मार्च 20 -- ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन में किया हंगामा -कर्मचारियों व डीपीआरओ में नोकझोंक भी हुई अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को विकास भवन कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान डीपीआरओ से नोंकझोंक तक हो गई। कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए डीपीआरओ कार्यालय में नारेबाजी की। इसके बाद एक मांग पत्र भी डीपीआरओ को दिया। इसमें लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि 24 मार्च तक समाधान न होने पर विकास भवन कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री राजेश पथिक, जिलाध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.