मधुबनी, अगस्त 24 -- मधुबनी। सखी बहिनपा मैथिलानी समूह के ग्रामीण इकाई की ओर से मनसा देवी मंदिर हरिपुर बक्शी टोल कलुआही के प्रांगण में दसवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के संग आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया गया । ग्रामीण ईकाई की संयोजिका श्रीमती अम्बे मिश्रा की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री शांति देवी, स्टेट अवार्ड से सम्मानित श्रीमती विनीता झा, स्टेट अवार्ड से सम्मानित सुश्री निशा झा , स्टेट अवार्ड से सम्मानित श्रीमती कल्पना सिंह, ज्वालामुखी देवीकी गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ शंकरानन्द झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर जय जय भैरवि गोसाउनि गीत के साथ हुआ। मौके पर सौराठ प्रभारी बासंती मिश्रा ,वंदना झा ,जूली झा , नीरजा सिंह, डा सुभाषिनी झा, महालक्ष्मी पाठक, मिक्की झा , नीता मिश्रा, मधु झा...