औरंगाबाद, फरवरी 14 -- नवीनगर परियोजना ने 17 विद्यालयों को दिए कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिला प्रोत्साहन फोटो- 14 फरवरी एयूआर 17 कैप्शन: समारोह में विधायक चेतन आनंद एवं सीईओ एलके. बेहेरा व अन्य नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर एनटीपीसी बिजली परियोजना द्वारा शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 ग्रामीण विद्यालयों को कंप्यूटर वितरित किए गए। कंप्यूटर वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू विधायक चेतन आनंद और एनटीपीसी के सीईओ एल. के. बेहेरा उपस्थित रहे। विधायक चेतन आनंद ने कहा कि ग्रामीण विद्यालयों को कंप्यूटर उपलब्ध कराना डिजिटल शिक्षा की दिशा में सराहनीय पहल है। इससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी आगे भी ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य ...