बांका, जनवरी 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार को शहर के कचहरी के समीप स्थित भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके और वर्तमान बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत जी राम जी विधेयक 2025 देश के संसद में पारित हुआ है। जो कि विकसित भारत के लक्ष्य में एक क्रांतिकारी कदम साबित होने वाला है। विकसित भारत की राम जी योजना ग्रामीण विकास कार्य में चल रहे कार्यक्रम मनरेगा की जगह लेगा। उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा के तहत जहां 100 दिनों का रोजगार मजदूरों को मिलता था, वहीं अब विकसित भारत की रामजी योजना के तहत मजदूरों को 125 दिन की गारंटी रोजगार मिलेगा। साथ ही इस योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.