जमुई, फरवरी 20 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता ग्रामीण विकास का नया संकल्प और रोजगार की नई गारंटी वाली हितकारी योजना है। इस योजना से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। कार्यशाला का मुख्य ध्येय शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं के लाभ व अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। डीएम श्री नवीन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में विकसित भारत जी राम जी : गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जन जन को जोड़ने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के जरिए नये अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों और ग्रामीणों में कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए विशद चर्चा हुई।कलेक्टर ने अग्नि ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा जीरामजी के तहत आगामी...