बेगुसराय, जनवरी 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पंचायत खेल क्लब के सफल कार्यान्वयन को लेकर डीआरडीए सभागार में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने की। इस बैठक में जिले के सभी पंचायतों से पंचायत खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर खेल गतिविधियों को सशक्त बनाना तथा खेल की आधारभूत संरचना के विकास को गति देना था। उन्होंने कहा कि जिले की सभी पंचायतों में खेल क्लब का गठन पूर्ण हो चुका है। इ ससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने पंचायत खेल क्लब के सभी सदस्यों से पंचायत स्तर पर उपलब्ध खेल मैदानों एवं खेल सुविधाओं से संबंधित लिखित सुझाव आमंत्रित किए। पंचायत खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.