मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- बुढ़ाना। गांव चंधेड़ी में डीलर ने राशन को एक प्रधान पद के भावी प्रत्याशी के प्रतिष्ठान पर उतारने का प्रयास किया। जिसका महिलाओं द्वारा विरोध करने पर डीलर बिना वितरण के ही राशन वापस लेकर चला गया। गांव चंधेड़ी के डीलर से दो माह पूर्व कोटा निरस्त हो गया था। जिसके चलते गांव उकावली का डीलर वितरण करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में राशन लेकर गांव चंधेड़ी पहुंचा। डीलर द्वारा गांव में एक निजी व्यक्ति के प्रतिष्ठान पर राशन उतारने का प्रयास किया, तो राशन लेने आई महिलाओं ने यह कहते हुए विरोध शुरु कर दिया कि यह प्रधान पद का प्रत्याशी है। राशन किसी सार्वजनिक स्थान अथवा किसी अन्य व्यक्ति के यहां से वितरण करें। महिलाओं के विरोध के चलते डीलर बिना विरतण के राशन वापस लेकर अपने गांव लौट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.