गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। होली त्योहार को खास व सुरक्षित बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इको फ्रेंडली रंग बना रही हैं। होली में इनके रंग खुशबू बिखरेंगे। प्राकृतिक फूलों, हल्दी, घरेलू सामग्री से तैयार किए जा रहे ये रंग न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है। समूह की महिलाएं रंगों से लेकर अन्य सजावट के सामान भी बना रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इन दिनों होली की तैयारियों में जुटी हुई हैं। समूह की महिलाएं विभिन्न प्रकार के फूल, हल्दी, पालक, गुलाब और अन्य प्राकृतिक स्रोतों से रंग तैयार कर रही हैं। इन रंगों में प्राकृतिक खुशबू भी शामिल की जा रही है, ये रंग त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते और पानी में आसानी से घुल जाते है। वहीं पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.