नैनीताल, मई 28 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट के ब्लॉक कार्यालय सभागार में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पेयजल, सड़क, बिजली, आपदा राहत के अधूरे पड़े कार्य आदि मामले छाए रहे। इस दौरान एसडीएम के मौजूद न रहने पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष शांति मेहरा ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कई पट्टी पटवारियों के तहसील से नदारद रहने का आरोप लगाया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। विकास खंड अधिकारी पंकज जोशी और श्री कैंची धाम की तहसीलदार नेहा टम्टा ने अतिथियों का स्वागत किया। घग्घरेटी निवासी विजय सिंह ने अधिकारियों को बताया कि गांव में उनकी दो हजार नाली जमीन है, लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा सिंचाई कार्य पर्याप्त नहीं है। खेतों को पर्याप्त पानी न मिलने से फसल सूखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.