रांची, दिसम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। झारखंड ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन का तीसरा त्रैवार्षिक सम्मेलन शनिवार को लालगुटवा में हुआ। ऑल इंडिया रीजनल रूरल ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईआरआरबीओएफ) के राष्ट्रीय महासचिव सृजन पाल मुख्य अतिथि थे। सम्मेलन में उन्होंने बैंक कर्मियों की समस्याओं और ग्रामीण बैंकिंग के भविष्य से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। सम्मेलन में आईबॉक झारखंड यूनिट के सचिव प्रकाश उरांव, सीजीबीओए के अध्यक्ष कुमुद महेश्वर शुक्ला, एसोसिएशन के अध्यक्ष अचिंता चाकी, महासचिव बिकेश कुमार, शुशांत सिंह, मिथिलेश कुमार, रवि शंकर तिवारी, पद्मा कुमारी, रोहित सिंह, सुमित राज सहित अन्य सदस्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...