गोंडा, फरवरी 4 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ढोढियापारा गोसाई पुरवा निवासी जोगिंदर पुत्र रामलछन ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव के परमात्मा गोस्वामी, रामनाथ गोस्वामी, बिपिन गोस्वामी और सुरजीत गोस्वामी ने बाइक की बैटरी गायब होने की शंका पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...