उरई, नवम्बर 12 -- उरई। गांव में तैनात पंचायत सचिव द्वारा सरकारी योजनाओं का बंदर बांट करके सरकार की योजनाओं को अपने चाहतों को देकर गरीबों का हक छीना जा रहा है। पीड़ित ने पूरे मामले की जांच करने की मांग डीएम से की है। बुधवार को खरूसा के अनीश खान ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए बताया ग्राम पंचायत सचिव झूठे अभिलेख तैयार कर योजनाओं को चहेतों को दे रहे हैं। वहीं फर्जी तरीके से आंगनबाड़ी निर्माण गांव में हैंडपंप को रिबोर दिखा सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। अगर गांव का कोई व्यक्ति सचिव का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फांसने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराकर ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.