अररिया, मार्च 23 -- बदमाश चुनमुन झा का शव पहुंचते ही मृतक के घरों में मचा कोहराम पलासी । (ए.सं)। पूर्णिया तनिष्क लूटकांड सहित पलासी थाना के कई कांडो में नामजद चुनमुन झा पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर का रहने वाला है। नरपतगंज क्षेत्र के थलहा नहर के पास एनकाउंटर में मौत और फिर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव पैतृक गांव मजलिसपुर मृतक के घरों में कोहराम मच गया। शव देखते ही चुनमुन की मां कंचनदेवी गश खाकर गिर पड़ी। पिता विनोद झा सहित अन्य परिजनों का रोतेरोते बुरा हाल था। मृतक का भाई, दादा बैद्यनाथ झा भी सदमे में हैं। इधर चुनमुन का शव मजलिसपुर गांव पहंुचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन कोई भी इस संबंध में खुलकर नहीं बोल रहे थे। सभी दबे जुबान से यही कह रहे थे- जैसी करनी वैसी भरनी। गलत संगति व पैसे की लोभ ने चुनमुन की जान ले ली। काफी कुरदने...