गया, जून 4 -- फतेहपुर में ग्रामीण चिकित्सक को पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने के मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। इसमें दस लोगों को नामजद किया गया है जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव के फर्द बयान पर गुरपा थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक का अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया जी में इलाज चल रहा है। गुरपा थाना क्षेत्र के हाराकुरहा गांव में मंगलवार को ग्रामीण चिकित्सक के साथ यह घटना हुई थी। बताया गया है कि पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक का मेडिकल थाने की पुलिस ने मगध मेडिकल अस्पताल में पहुंच कर वहां इलाजरत पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव से फर्द बयान लिया है। उस फर्द बयान को वहां से गुरपा थाना भेजा गया। इसके बाद पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक लिए गए उस फर्द बयान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.