भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता जिले के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार को समीक्षा भवन में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि माह जनवरी 2026 में भाव्या स्कैन एंड शेयर में रेफरल अस्पताल, नाथनगर की उपलब्धि 81 प्रतिशत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा चौक का 88 प्रतिशत है, जबकि जिला की औसत उपलब्धि 94 प्रतिशत है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नाथनगर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगराचक सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की स्कैन एंड शेयर में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जाए। मरीजों के वाइटल्स जांच की समीक्षा में पाया गया कि रेफरल अस्पताल, सुल्तानगंज की उपलब्धि 91.6 प्रतिशत थी, जबकि जिला का औसत उपलब्धि 98.5 प्रतिशत है, संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश...