गढ़वा, जनवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जन शिक्षण संस्थान गढ़वा ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कांडी प्रखंड के कुशहां स्थित बुनियादी विद्यालय परिसर में एक ग्रामीण खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, स्वास्थ्य, राष्ट्रभक्ति और कौशल विकास की भावना जगाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। उसमें स्थानीय ग्रामीण और प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांडी के जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि आतिश सिंह, बीडीसीअभिनंदन कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। संस्थान के निदेशक प्रशांत कुमार ...