उरई, जनवरी 4 -- जालौन। कड़ाके की सर्दी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांवों में अलाव जलवाने की मांग की है। सर्दी में एकमात्र सहारा आग ही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा अलाव न लगाने से लोग मायूस हैं। घरों में भी लकड़ी के अभाव में अलाव नहीं जल पा रहे हैं। अलाव न लगने से अधिकांश बच्चे और बूढ़े सभी परेशान नजर आ रहे हैं। अकोढ़ी दुबे निवासी रामकुमार बाथम, नैनपुरा निवासी आदित्य, खनुआं निवासी बृजेश कुमार, अरविंद, राजकुमार, सुरेंद्र कैंथ निवासी रामप्रकाश, राजेश कुमार, सुढार निवासी प्रदीप कुमार आदि बताते हैं कि इस बार जो सर्दी पड़ रही है वह कुछ अलग ही ढंग से अपना असर दिखा रही है। सर्दी लगने से कई लोग घरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.