नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में वाहनों की बिक्री में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी महीने में सालाना आधार पर वाहनों की बिक्री 17.61 प्रतिशत अधिक रही है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कमी, शादियों के सीजन और अच्छी फसल के कारण बीते महीने देशभर में 27,22,558 वाहनों की बिक्री हुई है, जिसमें सबसे अधिक योगदान दोपहिया, तीन पहिया और ट्रैक्टर का रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि बीते महीने दोपहिया की बिक्री सालाना आधार पर 20.82 फीसदी बढ़कर 18,52,870 इकाई रही है। इस दौरान यात्री वाहनों की बिक्री 5,13,475 इकाई रही है, जिसमें 7.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 15.07 प्रतिशत और तिपहिया की 18.80 प्रतिशत की वृद्धि आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.