चंदौली, जून 30 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जनौली स्थित एक लॉन में रविवार को पीडीए का सम्मान अखिलेश यादव के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बरहन गांव निवासी जगमेंद्र यादव प्रधान को प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ बनाए जाने पर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने सपा के नीतियों व संगठन की मजबूती पर बल दिया। वही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया। लालबिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग गरीबों का शोषण कर रही है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शांति का संदेश देकर समाज को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.