सुल्तानपुर, मार्च 15 -- सुलतानपुर। खेतों में नीलगायों फसलों को चट कर रहे हैं। तमाम जुगाड़ करने के बाद भी किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहे हैं। ग्रामीण नीलगायों की संख्या लगातार बढ़ रही है । एक झुंड में नीलगायों की संख्या दर्जन भर से अधिक रहती है। धीरे-धीरे नीलगायों का आतंक बढ़ता जा रहा है। तिराई जंगल में नीलगायों की संख्या काफी हो गयी है। यहां से निकलकर नीलगाय गांव के जंगलों तक पहुंच रहे हैं। खेतों के साथ घर के बगल छोटे पेड़,सांग सब्जी को चट कर दे रहे हैं।किसान अपनी फसल बचाने के लिए तमाम जुगाड़ लगा रहा है। खेतों के चारों तरफ सीमेंटेड पिलर व बांस की बल्ली के सहारे झटका मशीन का करंट दौड़ाया गया है। उसके बीच कंटीला तार भी लगाया गया है। इसके बावजूद भी खेतों में नीलगाय जम्प कर जा रहे हैं। तैयार सरसों,मटर को रौंद रहे हैं। गेहूं की फसलों को चरने क...