हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब जल निगम को पेयजल का बिल देना होगा। जल जीवन मिशन की योजनाओं को पूरा कर विभाग ने बिल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पेयजल सप्लाई के साथ ही लाइन मेंटेनेंस का काम भी निगम ही करेगा। शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल संस्थान अभी तक पानी के बिल की वसूली करता है। जल निगम पूर्व में पेयजल लाइन बनाने के बाद इन्हें जल संस्थान को हस्तांतरित करता रहा है। वहीं अब निगम खुद पानी के बिलों की वसूली करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जेजेएम के तहत बनाई गई योजनाओं को चिन्हित किया गया है। हल्द्वानी में जल निगम ने नौ योजनाओं में ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बेहतर किए जाने का काम किया है। इसके तहत लाइन बिछाने के साथ ही पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए नए ट्यूबवेल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.