सीवान, मार्च 30 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को मैट्रिक की परीक्षा के जारी किए गए रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्र के साधारण परिवार के बच्चों ने परचम लहराया है। मैट्रिक की परीक्षा में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले किसान व साधारण परिवार से आने तथा मजदूर वर्ग के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पंचायतों में मिडिल स्कूल को उत्क्रमित कर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज बनाए जाने पर इन स्कूलों के बच्चों का भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इन्द्र सिंह हाई स्कूल हिलसड़ के छात्र ब्रह्मस्थान गांव के धर्मेन्द्र श्रीवास्तव एवं ऊषा देवी का पुत्र प्रियांशु कुमार श्रीवास्तव 462 अंक लाकर परचम लहराया है। इसी स्कूल की छात्रा लाडली खातून को 441 अंक, नेहा कुमारी पटेल को 447 अंक, भगत राम को 415, नंदनी कुमारी को 401 अंक, जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.