मेरठ, जनवरी 29 -- हस्तिनापुर। विकास खंड कार्यालय परिसर में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने की। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी वर्ष के लिए पंचायत क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भी आमंत्रित किए गए। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखते हुए सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े करीब दो करोड़ रुपये के कार्यों के प्रस्ताव दिए। कई सदस्यों ने अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और नई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की मांग की। बीडीओ अमरीश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.