मधुबनी, मार्च 26 -- लखनौर।।बिहार बोर्ड के 12वीं परीक्षा के परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र में भी बेटियों का जलवा रहा। सोनेलाल महतो प्लस टू उच्च विद्यालय जोरला की छात्रा मनीषा कुमारी को कला विषय में 451 अंक प्राप्त हुआ है।परमेसरा गांव निवासी उसके पिता अशोक कुमार ने बताया कि मनीषा गांव में रहकर ही कठिन परिश्रम के बाद यह सफलता हासिल की है। वहीं कला विषय में ही उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीप की छात्रा सुमन कुमारी को 440 अंक प्राप्त हुआ है। विज्ञान विषय में धारावती प्लस टू उच्च विद्यालय लखनौर के अंशु कुमारी को 405, कुमारी अनुपम को 417 और पीयूषम को 401 अंक प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.