उरई, मार्च 26 -- पड़री। जिले में बकाएदारों से वसूली के लिए बिजली विभाग का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गांव गांव जाकर टीमें डोर टू डोर लोगों से बिजली बिल जमा करा रही है। खासकर बकायेदारों पर नकेल कसते हुए जल्द से जल्द पैसा जमा करने को कहा जा रहा है। उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध कुमार मौर्य के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने कोंच क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने पड़री,पनयारा, भदारी, ताहरपुरा आदि जगहों पर डोर टू डोर जाकर कैम्पों के माध्यम से लोगों से बकाया पैसा जमा करने को प्रेरित किया गया। नए कनेक्शन के साथ बिजली विभाग में उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। वहीं एसडीओ ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिल मूल्य बकाया हो उसे अभिलम्ब जमा करें अन्यथा कनेक्शन विच्छेदन करते हुए उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.