महोबा, जनवरी 20 -- कुलपहाड़, संवाददाता। मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया गया। शिक्षक विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सीमित संसाधनों के बाद भी मेधावी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। नगर के डॉ सीवी रमन हाई स्कूल में शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि छात्र लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। लक्ष्य बनाकर तैयारी करने से सफलता हासिल की जा सकती है। कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपनी उपयोगिता को साबित कर रहीं है।हमारी डबल इंजन की सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। भारतीय तिरंगा की शान पूरे विश्व में है। प्रबंधक इंजीनियर फीरोज हन्फी ने कहा कि बच्चे सफलता हासिल कर माता पिता के सपनों को साकार करने का काम करें। इस...